31 जुलाई 2013 - 19:30
ग़ज़्ज़ा में मानव त्रासदी की संभावना प्रबल

फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन के कारण वहां पर मानव त्रासदी के प्रति चेतावनी दी है। फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके चेतावनी दी है कि यदि रफ़ह पास आगे भी बंद रहता है तो ग़ज़्ज़ा में एक मानवीय त्रासदी से किसी भी स्थिति में बचा नहीं जा सकता

फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार ने ग़ज़्ज़ा पट्टी के परिवेष्टन के कारण वहां पर मानव त्रासदी के प्रति चेतावनी दी है।  फ़िलिस्तीन की निर्वाचित सरकार के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके चेतावनी दी है कि यदि रफ़ह पास आगे भी बंद रहता है तो ग़ज़्ज़ा में एक मानवीय त्रासदी से किसी भी स्थिति में बचा नहीं जा सकता।  इस बयान में अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों से रफ़ह पास को यथाशीघ्र खुलवाने की मांग की गई है।  इस बयान में इसी प्रकार से इस्राईल पर दबाव बनाकर ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन को समाप्त करने की भी बात कही गई है।  उधर फ़िलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि परिवेष्टन के कारण दवाइयों तथा चिकित्सा उपकरणों की कमी के दृष्टिगत फ़िलिस्तीनी बीमारों के लिए समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं।  ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन के समय से दवाओं की कमी के कारण कम से कम ४६० बीमार फ़िलिस्तीनियों की मृत्यु को चुकी है और इसी कारण बहुत से अन्य फिलिस्तीनी बीमारों का जीवन ख़तरे में हैं।  ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन ने वर्ष २००७ से ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कर रखा है।